CLAT Final Answer Key 2022: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट की फाइनल आंसर की हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड

CLAT 2022 Final Answer Key: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2022) के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। क्लैट 2022 फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार सही उत्तर के लिए 1 अंक जोड़कर और गलत उत्तरों के लिए 0.25 की कटौती करके अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।
क्लैट-2022 का आयोजन 19 जून 2022 को देश भर के 81 शहरों के 131 केंद्रों पर किया गया था। 60,895 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 56472 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। क्लैट का रिजल्ट अब जल्द ही किसी भी समय घोषित होने की उम्मीद है।
क्लैट 2022 फाइनल आंसर की: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
चरण 2: फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा।
चरण 3: आंसर की चेक करें और डाउनलोड करें।
कंसोर्टियम ने 20 जून 2022 को प्रोविजनल आंसर की के साथ मास्टर प्रश्न पुस्तिका जारी की थी। जिसमें प्रश्नों और आंसर की पर आपत्तियां आमंत्रित की गईं। आपत्तियों के लिए पोर्टल 21 जून 2022 को दोपहर 3:30 बजे बंद हो गया।
प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ प्राप्त सभी अभ्यावेदनों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई है। कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए माना जाता है और वे स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS