CTET Answer Key 2021: सीटेट पेपर 1 और पेपर 2 आंसर की जल्द होगी जारी, जानें डिटेल्स

CTET Answer Key 2021: सीटेट पेपर 1 और पेपर 2 आंसर की जल्द होगी जारी, जानें डिटेल्स
X
CTET Answer Key 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीटेट आंसर की 2021 (CTET Answer Key 2021) जल्द ही जारी की जाएगी।

CTET Answer Key 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की जारी की जाएगी। एक बार आंसर की जारी होने के बाद सीटेट 2021 परीक्षा (CTET 2021 Exam) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटेट आंसर की 2021 (CTET Answer Key 2021) डाउनलोड या चेक कर पाएंगे।

सीटेट 2021 परीक्षा 31 जनवरी 2021 को आयोजित की गई थी और यह देश भर के 135 शहरों में आयोजित की गई थी। सीबीएसई नोटिफिकेशन के अनुसार सीटे परीक्षा सोशल डिस्टेंस के साथ आयोजित की गई थी।

सीटेट 2021 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को उनकी पसंद के अनुसार परीक्षा शहर चुनने का मौका दिया गया था। सीबीएसई बोर्ड ने अपनी पसंद के अनुसार उम्मीदवारों को समायोजित करने के लिए हर संभव प्रयास किया है। सीटेट 2021 के उम्मीदवारों के लिए सीबीएसई द्वारा जारी दिशा-निर्देश यहां देखे जा सकते हैं।

सीटेट आंसर की 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवारों को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीCTET Result 2021, CTET Result 2021 paper 1 , CTET Result 2021 paper 2, CTET 2021 resultक्षा की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाना होगा।

चरण 2: होमपेज पर दिख रहे "CTET Answer Key 2021" लिंक पर क्लिक करना होगा।

चरण 3: इसके बाद उम्मीदवार सीटेट 2021 आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 4: कैप्चा में उल्लिखित सुरक्षा पिन डालें।

चरण 5: सीटेट आंसर की 2021 आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

चरण 6: सीटेट 2021 आंसर की डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए रखें।

सीटेट 2021: परीक्षा

सीटेट 2021 की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पेपर 1 कक्षा 5 से 5 के लिए शिक्षक पात्रता के लिए है, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए है। सीटेट 2021 परीक्षा में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिसमें से 12 लाख पेपर 1 में और लगभग 10 लाख पेपर 2 में उपस्थित हुए थे।

Tags

Next Story