CTET Admit Card 2019 : सीटेट जुलाई 2019 के एमडिट कार्ड जल्द होंगे जारी, यहां से करें चेक

CTET Admit Card 2019 : सीटेट जुलाई 2019 के एमडिट कार्ड जल्द होंगे जारी, यहां से करें चेक
X
CTET Admit Card 2019 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई 2019 परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।

CTET Admit Card 2019 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई 2019 परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। सीटेट जुलाई 2019 परीक्षा के एडमिट कार्ड सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर 20 जून 2019 को जारी किए जा सकते हैं। जिन उम्मीवारों ने सीटेट जुलाई 2019 के लिए आवेदन किया है वे उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाकर अपना सीटेट जुलाई एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर पाएंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दवारा सीटेट जुलाई परीक्षा 2019 का आयोजन 07 जुलाई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.40 बजे तक चलेगी। सुबह की शिफ्ट में परीक्षार्थियों को 8.00 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

आपको बता दें कि सीटेट 2019 जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन 5 फरवरी 2019 से शुरू हुए थे। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मार्च 2019 थी लेकिन सीबीएसई ने उसे बढ़ाकर 15 मार्च दोपहर 3 बजे तक कर दिया था।


सीटेट जुलाई 2019 एडमिट कार्ड (CTET July 2019 Admit Card) ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

- सीटेट जुलाई 2019 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।

- सीटेट जुलाई 2019 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इसके बाद Admit Card लिंक पर क्लिक करना होगा।

- सीटेट जुलाई 2019 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इसके बाद उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन और डीओबी संबिट करना होगा।

- अंत में सीटेट जुलाई 2019 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लेंगे।


आपको बता दें कि सीटेट परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का सर्टिफिकेट 7 साल तक मान्य होगा। सीटेट 2019 जुलाई परीक्षा में शामिल छात्र सेंट्रल गवर्नमेंट स्कूलों में निकलने वाली शिक्षक पदों के भर्तियों पात्र माने जाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story