CTET Admit Card 2021: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, जानें डिटेल्स

CTET Admit Card 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए उपस्थित होना है, वे जारी होने के बाद सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
सीटेट के लिए ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद यदि उम्मीदवार अपने विवरण, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर या किसी अन्य जानकारी के बारे में कोई विसंगति देखते हैं, तो वह आवश्यक सुधार के लिए सीटेट इकाई से संपर्क कर सकता है।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और परीक्षा के दौरान उनका पालन करना चाहिए। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होने वाली है। परीक्षा पूरे देश में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड सावधानी से अपने पास रखें।
सीटेट एडमिट कार्ड 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
चरण 1. सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
चरण 2.एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. खुलने वाले लॉगिन पेज पर अपना विवरण दर्ज करें।
चरण 4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5. डाउनलोड करें और अपने कंप्यूटर पर प्रिंटआउट लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS