CTET Answer Key 2021: सीटेट आंसर की जल्द होगी जारी, उम्मीदवार ऐसे कर पाएंगे आपत्ति दर्ज

CTET Answer Key 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2021) की आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। सभी उम्मीदवार सीटेट 2021 की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटेट आंसर की 2021 (CTET Answer Key 2021) देख पाएंगे।
एक बार सीटेट आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए मौके मिलेगा, उम्मीदवार अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर आंसर की को चुनौती दे पाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।
इस वर्ष सीटेट परीक्षा 31 जनवरी 2021 को आयोजित की गई थी। सामाजिक दूरी और अन्य सुरक्षा उपायों को बनाए रखने के लिए सीटेट परीक्षा 135 शहरों में आयोजित की गई थी।
सीटेट आंसर की 2021: ऐसे कर पाएंगे आपत्ति दर्ज
चरण 1. उम्मीदवार को सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
चरण 2. उसके बाद होपज पर देख रहे H CHALLENGE ANSWER KEYS AND VIEWING OF OMR SHEET IMAGE OF CTET January 2021 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. एक नया पेज खुलेगा। जहां पर उम्मीदवार को Submission of Key Challenge for CTET January 2021 लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 4. उसके बाद उम्मीदवार को रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।
चरण 5. इसक बाद उम्मीदवार को जिस प्रश्न पर आपत्ति है उस पर क्लिक करें और शुल्क का भगतान करना होगा।
चरण 6. अंत में उम्मीदवार आपत्ति को समबिट करना होगा।
सीटेट परीक्षा के बारे में:
शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम योग्यता के रूप में सीटेट निम्नानुसार है:
यह भर्ती प्रक्रिया में शिक्षक गुणवत्ता के राष्ट्रीय मानकों और बेंचमार्क को लाएगा
यह शिक्षक शिक्षण संस्थानों और इन संस्थानों के छात्रों को अपने प्रदर्शन मानकों में और सुधार लाने के लिए प्रेरित करेगा
यह सभी हितधारकों को एक सकारात्मक संकेत देगा कि सरकार शिक्षक गुणवत्ता पर विशेष जोर देती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS