CTET Answer Key 2021: सीटेट आंसर की पर 4 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति

CTET Answer Key 2021: सीटेट आंसर की पर 4 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति
X
CTET Answer Key 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 1 फरवरी 2022 को जारी सीटेट आंसर की 2021 के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2022 है।

CTET Answer Key 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 1 फरवरी 2022 को जारी सीटेट आंसर की 2021 के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2022 है। उम्मीदवार जो आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

सीबीएसई द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार सीटेट आंसर की चुनौती केवल 4 फरवरी 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार की जाएगी। किसी अन्य मोड यानी ईमेल द्वारा प्रस्तुत चुनौतियां / पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सीटेट आंसर की 2021 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए डायरेक्ट लिंक

चुनौती दी गई प्रति प्रश्न 1000 रुपये का निर्धारित शुल्क अंतिम तिथि तक क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना आवश्यक होगा। रिफंड (यदि कोई हो) संबंधित क्रेडिट/डेबिट कार्ड खाते में ऑनलाइन स्थानांतरित किया जाएगा, इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्रेडिट/डेबिट कार्ड से भुगतान करें।

जिन चुनौतियों के खिलाफ शुल्क प्राप्त होता है, उनका सत्यापन संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। यदि आंसर की में कोई गलती पाई जाती है, तो वेबसाइट पर एक नीतिगत निर्णय सूचित किया जाएगा और शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

Tags

Next Story