CUET PG 2022: CUET PG परीक्षा का आंसर-की हुई जारी, अभ्यर्थी इस तारीख से पहले दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन

CUET PG Answer Key Release: जारी हुआ CUET PGपरीक्षा का आंसर-की, अभ्यर्थी इस तारीख से पहले दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन CUET PG एग्जामकी आंसर-की(Answer Key) रिलीज हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने कॉमन यूनिवर्सिटीएंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट ( Common University Entrance Test Postgraduate, CUET PG) 2022 की आंसर को अपने आधिकारीक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारीकर दिया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे वेबसाइट पर जा कर आंसर-की चेक कर सकते है
18 सितंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकेंगे
CUET PG Answer Key डाउनलोड करने के बाद, अभ्यर्थी आंसर की से एग्जाम के सभी प्रश्नों की जांच कर ले, इसके बाद, अगर आपको लगता है कि, आंसर की ठीक से नहीं चेक किए गए हैं तो 18 सितंबर, 2022 को रात 9 बजे तकअपना ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकते है। उम्मीदवारों द्वारा दी गई चुनौतियों का वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट दोनों जारी कर दिए जाएगे।
CUET PG Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले अभ्यार्थी इसके ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर, CUET PG आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां एक नया लॉग इन पेज खुलेगा। इसके बाद, अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डाले।
- आपके स्क्रीन पर CUET PG आंसर की 2022 शो हो जाएगा।
- आप इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS