CUET UG 2022: सीयूईटी यूजी परीक्षा की तिथियां आज होंगी घोषित, जानिए डिटेल्स

CUET UG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2022 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगी। उम्मीदवार सीयूईटी की सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
सीयूईटी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2 अप्रैल को जारी किया गया था और समय सीमा 31 मई तक बढ़ा दी गई थी। सीयूईटी यूजी 2022 नोटिस के अनुसार विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों के लिए देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों (सीयू) में प्रवेश पाने वाले छात्रों को एकल-खिड़की का अवसर प्रदान करेगा।
सीयूईटी 2022 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। यह 13 भाषाओं (तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, उड़िया, बंगाली, असमिया, पंजाबी, अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा एक उम्मीदवार 19 अन्य भाषाओं जैसे फ्रेंच, जर्मन, जापानी, रूसी, बोडो, संथाली और कई अन्य भाषाओं में से भी चुन सकता है।
इस प्रवेश परीक्षा के प्रश्न विशुद्ध रूप से कक्षा 12 में छात्रों को पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। सीयूईटी 2022 की तैयारी के लिए छात्रों को केवल अपनी निर्धारित एनसीईआरटी पुस्तकों की आवश्यकता होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS