Delhi Teacher Recruitment 2020: दिल्ली में टीजीटी और पीजीटी समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 1 दिसंबर से करें ऑनलाइन आवेदन

Delhi Teacher Recruitment 2020: दिल्ली सरकार बेरोजगार लोगों के लिए अच्छी खबर दी है। शिक्षा विभाग, दिल्ली ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2020-21 और उसके बाद के लिए टीजीटी (गणित, विज्ञान और अंग्रेजी), पीजीटी (अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, वाणिज्य और अर्थशास्त्र), ईवीजीसी, और विशेष शिक्षा विभाग के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर 1 दिसंबर से सुबह 11.00 बजे से 10 दिसंबर 2020 तक शाम 6.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली शिक्षक भर्ती 2020: पदों का विवरण
पीजीटी / व्याख्याता (अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, वाणिज्य, अर्थशास्त्र)
टीजीटी अंग्रेजी, गणित, प्राकृतिक विज्ञान, विशेष शिक्षा शिक्षक
शैक्षिक और व्यावसायिक मार्गदर्शन काउंसलर (EVGC)
दिल्ली शिक्षक भर्ती 2020: आयु सीमा
पीजीटी पदों के लिए आवेदन कनरे वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 36 साल या इससे कम होनी चाहिए।
टीजीटी दों के लिए आवेदन कनरे वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष से कम होनी चाहिए।
शैक्षिक और व्यावसायिक मार्गदर्शन काउंसलर (EVGC) दों के लिए आवेदन कनरे वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए।
नोट - सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट मिलेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS