Yamunanagar Court Recruitment 2023: यमुनानगर न्यायालय ने जारी की अधिसूचना, चपरासी समेत इन पदों पर निकली भर्ती

Yamunanagar Court Recruitment 2023: यमुनानगर जिला न्यायालय ने अधिसूचना जारी की है, अधिसूचना में चपराशी और विभिन्न पदों के भर्ती के बारे में जानकारी दी गई है। इस अधिकारिक अधिसूचना में 18 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इस भर्ति प्रक्रिया के आवेदनों के लिए पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है। आप किस तरह से आवेदन कर सकते है, वेतन क्या है, शिक्षा कितनी तक होनी चाहिए, आयु सीमा क्या होनी चाहिए और सभी चीजों की जानकारी नीचे दी गई है। आवेदनकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि पात्रता मानदंड की जांच करने के बाद ही आवेदन करें।
Yamunanagar Court Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल्स
विभाग का नाम | यमुनानगर जिला न्यायालय |
भर्ती बोर्ड | जिला यमुनानगर न्यायालय |
पदों का नाम | चपरासी और अन्य पद |
कुल पदों की संख्या | 18 |
वेतन | न्यायालय नियमों के अनुसार |
श्रेणी | हरियाणा नौकरी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन, ऑनलाइन |
परीक्षा मोड | लिखित, इंटरव्यू |
स्थान | हरियाणा |
न्यायालय वेबसाइट | districts.ecourts.gov.in/yamunanagar |
Yamunanagar Court Recruitment 2023 क्या हैं उम्र सीमा
चपरासी और अन्य पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना में आवेदन करने वाले इच्छूक उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 42 वर्षो तक होनी चाहिए।
Yamunanagar Court Recruitment 2023 शिक्षा की योग्यता
अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप थोड़ा पढ़े-लिखे होने जरुरी हैं। चपरासी और अन्य पदों के लिए आपको मैट्रिक पास होना अनिवार्य हैं, और इसके साथ ही आपको दो भाषाओं हिन्दी या पंजाबी का ज्ञान होना जरुरी हैं।
Yamunanagar Court Recruitment 2023 क्या है चयन प्रक्रिया में खास
चपरासी और अन्य पदों के चयन प्रक्रिया भी बताई गई है। इस प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा, उसके बाद अंतिम चयन के अनुसार इस प्रक्रिया को जारी किया जाएगा।
कितना है आवेदन शुल्क
इस चयन प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
Yamunanagar Court Recruitment 2023 कैसे करें यमुनानगर न्यायालय में पदों पर आवेदन
यमुनानगर न्यायालय के पदों पर आवेदन के लिए आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/yamunanagar के माध्यम से आप इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS