DSSSB AE Recruitment 2022: सहायक अभियंता के पदों पर मांगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स

DSSSB AE Recruitment 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सहायक अभियंता पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट dsssb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेश के अनुसार इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होगी और 9 फरवरी 2022 को समाप्त होगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 161 पदों को भरेगा।
डीएसएसएसबी एई भर्ती 2022: पदों का विवरण
सहायक अभियंता (सिविल) - 151 पद
सहायक अभियंता (विद्युत) - 10 पद
डीएसएसएसबी एई भर्ती 2022: पात्रता मानदंड
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री पास होनी चाहिए।
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री पास होनी चाहिए।
दोनों पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है।
सहायक अभियंता (सिविल) के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन
सहायक अभियंता (विद्युत) के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन
डीएसएसएसबी एई भर्ती 2022: आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति भूतपूर्व सैनिक श्रेणी और पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS