DU 6th Cut Off List 2019: दिल्ली यूनिवर्सिटी की छठवीं कट ऑफ लिस्ट हई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

DU 6th Cut Off List 2019: दिल्ली यूनिवर्सिटी की छठवीं कट ऑफ लिस्ट हई जारी, ऐसे करें डाउनलोड
X
DU 6th Cut Off List 2019: दिल्ली यूनिवर्सिटी की छठवीं कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

DU 6th Cut Off 2019: दिल्ली यूनिवर्सटी (Delhi University) ने अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन (DU Admission 2019) के लिए छठवीं कट ऑफ लिस्ट 2019 (DU 6th Cut Off List 2019) जारी कर दी है। उम्मीदावर अपनी कट ऑप लिस्ट दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। डीयू छठवीं कट ऑफ 2019 (DU 6th Cut Off 2019) 31 जुलाई 2019 देर शाम को जारी जारी की गई है। डीयू छठवीं कट ऑफ लिस्ट 2019 (DU Sixth Cut Off List) में चयनित छात्रों का एडमिशन के लिए दस्तावेज सत्यापन 1 अगस्त से 3 अगस्त, 2019 तक होगा।

डीयू पिछली कट-ऑफ के बाद यदि सीटें खाली रह जाती हैं, तो सातवीं कट-ऑफ सूची भी 6 अगस्त को जारी की जाएगी, जिसके लिए दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया 8 अगस्त 2019 तक आयोजित की जाएगी। आपका बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साल 2018 में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन के लिए कुल 10 कट-ऑफ लिस्ट जारी की थी।


डीयू छठवीं कट-ऑफ लिस्ट 2019 (DU 6th Cut Off List 2019) : ऐसे करें डाउनोड

चरण 1 - सबसे पहले छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।

चरण 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिख रही 'छठवीं कट-ऑफ लिस्ट' के लिंक पर क्लिक करें

चरण 3 - क्लिक करने पर स्क्रीन पर डीयू कट-ऑफ लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

चरण 4 - उम्मीदवार उसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट लें।



डीयू छठवीं कट ऑफ 2019 (DU 6th Cut Off 2019): एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज लिस्ट

कक्षा 10 की मार्कशीट या प्रणाण पत्र (जन्मतिथि और माता-पिता का नाम)

कक्षा 12 मार्कशीट या प्रमाण पत्र

चरित्र प्रमाण पत्र

निवास स्थान प्रमाण पत्र

5 पासपोर्ट साइज फोटो

जाति प्रमाण पत्र

ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र

दिल्ली यूनिवर्सिटी के बारे में:

दिल्ली यूनिवर्सिटी देश की प्रमुख यूनिवर्सिटी है इसकी स्थापना 1922 में तत्कालीन केंद्रीय विधान सभा के एक अधिनियम द्वारा एकात्मक, शिक्षण और आवासीय यूनिवर्सटी के रूप में की गई थी। इसको शिक्षण और अनुसंधान में उच्च मानकों के लिए जाना जाता है और प्रख्यात विद्वानों को इसके संकाय के लिए आकर्षित करता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story