DU PG Admissions 2021: डीयू पीजी दूसरी मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

DU PG Admissions 2021: डीयू पीजी दूसरी मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
X
DU PG Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय 27 नवंबर 2021 को डीयू पीजी प्रवेश 2021 के लिए दूसरी मेरिट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

DU PG Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय 27 नवंबर 2021 को डीयू पीजी प्रवेश 2021 के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। डीयू स्नातकोत्तर कोर्सों की दूसरी मेरिट लिस्ट डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी।

डीयू रिजस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी और 29 नवंबर को रात 11.59 बजे समाप्त होगी। विभाग/कॉलेज 29 नवंबर से 30 नवंबर 2021 तक दूसरी मेरिट लिस्ट के खिलाफ आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। दूसरी मेरिट सूची के खिलाफ भुगतान 1 दिसंबर 2021 को दोपहर 1 बजे तक होगा।

डीयू पीजी प्रवेश 2021: दूसरी मेरिट लिस्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1. दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट du.ac.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध डीयू पीजी सेकेंड मेरिट लिस्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. मेरिट लिस्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

चरण 4. नाम और रोल नंबर जांचें और पेज डाउनलोड करें।

चरण 5. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

तीसरी मेरिट लिस्ट 3 दिसंबर 2021 को जारी की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर 2021 से शुरू होगी। यूनिवर्सिटी 1 दिसंबर 2021 से पहले सेमेस्टर के पीजी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं शुरू करेगी।

Tags

Next Story