DUET PG Result 2022: जल्द जारी होंगे परिणाम, इन स्टेप्स को फॉलो कर देख सकते हैं रिजल्ट

DUET PG Result 2022: जल्द जारी होंगे परिणाम, इन स्टेप्स को फॉलो कर देख सकते हैं रिजल्ट
X
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA, जल्द ही DUET PG परिणाम घोषित करेगी। DUET PG परिणाम 2022 की घोषणा तिथि और समय के सभी नवीनतम अपडेट यहां देखें।

DUET PG Result 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा DUET PG 2022 के बहुप्रतीक्षित परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही घोषित किए जाएंगे। सभी उम्मीदवार जो अपने DUET PG 2022 स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परिणामों पर नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in पर कड़ी नजर बनाएं रखें।

DUET PG Result 2022: कब आयोजित हुआ था एग्जाम

DUET PG 2022 परीक्षा 17, 18, 19, 20 और 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित किया गया था।

DUET PG परिणाम 2022 की जांच कैसे करें

DUET PG 2022 परिणामों की जांच करने के लिए सभी उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

सबसे पहले आधिकारिक साइट - nta.ac.in पर लॉगइन करें।

होमपेज पर उपलब्ध "DUET PG Result 2022" लिंक पर क्लिक करें (सक्रिय होने के बाद)

अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन के टैब पर क्लिक करें

आपका DUET PG 2022 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा

इसे डाउनलोड करें और भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

नोट: अंतिम उत्तर कुंजी (जिसपे उम्मीदवारों ने आपत्ति जताई थी) के आधार पर परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा।

इस बीच, DUET PG 2022 की पहली उत्तर कुंजी 9 नवंबर को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 11 नवंबर (शाम 5 बजे) है।

DUET - 2022 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल [email protected] के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा के संबंध में लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac. पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Tags

Next Story