Education Budget 2022: बजट में शिक्षा-नौकरी के लिए हुईं ये 5 बड़ी घोषणाएं

Education Budget 2022: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र सरकार का 10वां बजट लोक सभा में पेश किया है। इस बार सरकार ने डिजिटल एजुकेशन पर ज्यादा जोर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट में शिक्षा मंत्रालय को 104,278 करोड़ रूपए आवंटित किए गए। आइए जानते हैं शिक्षा बजट की 5 बड़ी घोषणाएं।
1. युवाओं को अगले पांच वर्षों के दौरान 60 लाख नौकरियां दी जाएंगी।
2. 5 टॉप एजुकेशन संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिया जाएगा।
3. कक्षा 1 से 12 तक के लिए 12 टीवी चैनलों को बढ़ाकर 200 तक किया जाएगा।
4. एक डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी, जिसमें पर्सनाइज़्ड लैंग्वेज (लोकल भाषा) में इंफॉर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी फॉर्मेट पर कोर्सेज़ होंगे। जिससे रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकेंगे।
5. नेचुरल, ज़ीरो-बजट ऑर्गेनिक फार्मिंग और मॉर्डन डे एग्रिकल्चर के लिए यूनिवर्सिटी कोर्सेज़ के सिलेबस में बदलाव किए जाएंगे।
आपको बता दें कि पिछले साल आम बजट में शिक्षा मंत्रालय को 93,224.31 करोड़ रूपए आवंटित किए गए थे। इसके अलावा देश में 100 नए सैनिक स्कूल खोले जाने की घोषणा की गई थी। अनुसूचित जाति के 4 करोड़ स्टूडेंट्स के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। साल 206 17 में बजट का 16.7 प्रतिशथ हिस्सा शिक्षा पर खर्च होता था। जो 2021-22 में घटकर 12.5 प्रतिशथ हो गई। वहीं राष्ट्रीय औसत 13.9 है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS