Eid ul Fitr 2021: ईद पर निबंध का सबसे बेस्ट आईडिया, जानें.....

हर साल रमजान महीना पूरा होने पर और ईद का चांद दिखने पर अगले दिन ईद उल फितर (Eid Ul Fitr) मनाया जाता है। इस बार ईद 14 मई को मनाई जाएगी। इस दिन मुसलमान लोग मस्जिद जाकर नमाज अदा करते हैं। लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां देते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए आप इस पर निबंध लिख सकते हैं। आज हम आपको ईद पर एक निबंध बता रहे हैं।
ईद उल फितर निबंध
ईद मुसलमानों का मुख्य त्यौहार होता है। ईद का त्यौहार भारत सहित पूरी दुनिया में बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को ईद उल फितर के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार एक दूसरे में प्रेमभाव और भाईचारी बढ़ाने वाला त्योहार है। पूरी दुनिया में मुसलमान गले मिलकर एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं है। मुसलमान भाई रमजान महीना पूरा होने पर और ईद का चांद दिखने पर अगले दिन ईद मनाई जाती है।
ईद के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और अपने घरों को सजाते हैं। वह मस्जिद जाकर नमाज अदा करते हैं। लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां देते हैं। घर घऱ में स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं. इस त्यौहार पर शीर खुरमा स्वास तौर से बनाया जाता है। परिवार और दोस्तों में मिठाईयां और उपहार बांटे जाते हैं। ईट का त्यौहार प्रेम और भाईचारे की भावना पैदा करने वाला त्यौहार है। ईद का त्यौहार प्रेम और भाईचारे की भावना उत्पन्न करने वाला त्योहार है। इस दिन चारों ओर खुशिया छाई रहती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS