राजस्थान के 76 ब्लॉको में खुलेंगे इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल

राजस्थान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को राजस्थान में 76 ब्लॉको में इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल खोलने की घोषणा की है उन्होंने कहा कि राजस्थान में 76 ब्लॉकों में सरकार द्वारा संचालित महात्मा गांधी विद्यालय खोले जाएंगे।
शिक्षा मंत्री ने बताया है कि राज्य सरकार ने इन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए हैं। राज्य के 167 में से ऐसे ब्लॉक जहां स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल नहीं हैं, 76 अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी विद्यालय खोले जाएंगे
सरकार द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल अंग्रेजी माध्यम में सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबद्ध हैं, जबकि महात्मा गांधी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ाए जाते हैं, लेकिन राज्य बोर्ड पाठ्यक्रम से संबद्ध हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में शेष ब्लॉकों में महात्मा गांधी विद्यालय खोलने के लिए भी आदेश जारी किए जाएंगे। डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी के लिए समान शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए राज्य में महात्मा गांधी विद्यालय शुरू करने की पहल की है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में कुल 33 ऐसे स्कूल शुरू किए गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS