GATE 2020 Schedule: गेट 2020 परीक्षा का पूरा शेड्यूल gate.iitd.ac.in से करें डाउनलोड

- GATE 2020 Schedule: गेट 2020 परीक्षा का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर जारी कर दिया गया है।
- GATE 2020 Timetable: गेट परीक्षा 2020 का टाईमटेबल सब्जेक्ट वाइज जारी किया गया है, जिससे परीक्षार्थियों को मदद मिलेगी।
GATE 2020: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (The Indian Institute of Technology IIT Delhi) दिल्ली द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering GATE 2020) परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक गेट 2020 परीक्षा 1 फरवरी, 2, 8 और 9 फरवरी 2020 को आयोजित किया जाएगा। गेट 2020 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
गेट 2020 (GATE 2020) का आयोजन 25 विषयों के लिए किया जाएगा और गेट 2020 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) आयोजित होगी। इस साल गेट परीक्षा के लिए 8.6 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसके लिए ए़डमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी किए जाएंगे।
गेट परीक्षा केंद्र भारत के विभिन्न शहरों में और साथ ही भारत के बाहर छह शहरों में फैले हुए हैं। गेट स्कोर किसी विशेष विषय में उम्मीदवार के सापेक्ष प्रदर्शन स्तर को दर्शाता है, जो कई वर्षों के परीक्षा डेटा के आधार पर निर्धारित होता है। गेट 2020 रिजल्ट की घोषणा की तारीख से गेट 2020 का स्कोर तीन साल के लिए मान्य होगा।
गेट परीक्षा 2020 शेड्यूल (GATE Exam 2020 Schedule)
सेशन कोड | तारीख | समय | पेपर कोड |
एस1 | 1 फरवरी 2020 | सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक | IN, ME1, MT, PE, PH |
एस2 | 1 फरवरी 2020 | दोपहर 2:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक | CY, ME2, PI |
एस3 | 2 फरवरी 2020 | सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक | AR, BM, BT, CH, MA, MN, ST, XE, XL |
एस4 | 2 फरवरी 2020 | दोपहर 2:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक | AE, AG, EC, GG |
एस5 | 8 फरवरी 2020 | सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक | EE, EY, TF |
एस6 | 8 फरवरी 2020 | दोपहर 2:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक | CS |
एस7 | 9 फरवरी 2020 | सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक | CE1 |
एस8 | 9 फरवरी 2020 | दोपहर 2:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक | CE2 |
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बैंगलोर और सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (बंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और रुड़की द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक परीक्षा है।
एडमिशन और वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए GATE में योग्यता अनिवार्य आवश्यकता है (i) इंजीनियरिं, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला और (ii) में डॉक्टरेट कार्यक्रमों के प्रत्यक्ष डॉक्टरल कार्यक्रम विज्ञान की प्रासंगिक शाखाओं में, समर्थित संस्थानों में गेट योग्यता अनिवार्य है। एमएचआरडी और अन्य सरकारी एजेंसियां। यहां तक कि कुछ कॉलेजों और संस्थानों में, जो एमएचआरडी छात्रवृत्ति और सहायता के बिना छात्रों को स्वीकार करते हैं ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS