GATE 2021: गेट परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, जानें पूरी डिटेल्स

GATE 2021: गेट परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, जानें पूरी डिटेल्स
X
GATE 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT बॉम्बे ने इंजीनियरिंग के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2021) परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।

GATE 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT बॉम्बे ने इंजीनियरिंग के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2021) परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार गेट 2021 की परीक्षा का समय आधिकारिक वेबसाइट iitb .ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न के अनुसार गेट 2021 परीक्षा 27 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अलावा पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग (ES) और मानविकी और सामाजिक विज्ञान (XH) गेट 021 में पेश किए गए दो नए पत्र हैं।

गेट 2021 परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 5, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को आयोजित की जाएगी। प्रश्नों के पैटर्न में कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे, जबकि शेष प्रश्नों में एकाधिक चयन प्रश्न (MSQ) और / या संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT) प्रश्न शामिल हो सकते हैं। इस बीच कोविड -19 स्थिति के आधार पर गेट 2021 परीक्षा की शेड्यूल बदल सकता है।

गेट 2021 परीक्षा शेड्यूल



Tags

Next Story