GATE 2022: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई स्थगित, जानें डिटेल्स

GATE 2022: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई स्थगित, जानें डिटेल्स
X
GATE 2022: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन पोर्टल आज, 30 अगस्त को खुलने वाला था।

GATE 2022: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन पोर्टल आज, 30 अगस्त को खुलने वाला था। मास्टर कार्यक्रम में प्रवेश के लिए GATE या इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा आयोजित की जाती है। गेट स्कोर का उपयोग कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भर्ती के लिए भी करती हैं। गेट 2022 का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को होगा।

अभी तक रजिस्ट्रेशन शेड्यूल में किसी अन्य बदलाव की घोषणा नहीं की गई है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है। हालांकि, रजिस्ट्रेशन पोर्टल उन उम्मीदवारों के लिए रहेगा जो विलंब शुल्क का भुगतान करके परीक्षा के लिए रिजस्ट्रेशन करना चाहते हैं।

26 अक्टूबर को पंजीकरण पोर्टल फिर से खुल जाएगा और उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में की गई त्रुटियों को सुधारने की अनुमति दी जाएगी। आवेदन में सुधार का विकल्प नवंबर तक खुला रहेगा

गेट 2022 का संचालन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर और छह अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, चेन्नई, रुड़की और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु की ओर से राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड - गेट, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय की ओर से किया जाता है। गेट 2022 का आयोजन संस्थान आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जाएगा।

Tags

Next Story