GATE 2022: गेट 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें अप्लाई

GATE 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर आज यानी 28 सितंबर को गेट 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी भी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आईआईटी गेट की आधिकारिक साइट Gate.iitkgp.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन ऐसा कर सकते हैं।
पहले गेट 2022 के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 24 सितंबर थी। हालांकि, तकनीकी समस्याओं के कारण, आवेदन की समय सीमा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 28 सितंबर 2021 तक बढ़ा दी गई थी। दोषपूर्ण आवेदनों के सुधार के लिए विंडो 26 अक्टूबर 2021 को खुलेगी। आवेदन में सुधार की समय सीमा 1 नवंबर 2021 है, जबकि पेपर, श्रेणियां या परीक्षा शहर बदलने की समय सीमा अतिरिक्त शुल्क के साथ 12 नवंबर 2021 है। 3 जनवरी 2022 को गेट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए जारी किया जाएगा।
गेट 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
गेट 2022: ऐसे करें आवेदन
चरण 1. गेट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें
चरण 3. अपने आप को पंजीकृत करें
चरण 4. सभी आवश्यक विवरणों को डालें।
चरण 5. आवेदन पत्र भरें।
चरण 6. फोटोग्राफ और सभी प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें
चरण 7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
चरण 8. भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS