GATE 2023: गेट के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त से होंगे, जानिए महत्वपूर्ण तिथियां

GATE 2023: गेट के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त से होंगे, जानिए महत्वपूर्ण तिथियां
X
GATE 2023:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने कहा कि इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त से शुरू होंगे।

GATE 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने कहा कि इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त से शुरू होंगे। परीक्षा अगले साल फरवरी में होगी। परीक्षा शेड्यूल के अनुसार बिना विलंब शुल्क के गेट 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है और विलंब शुल्क का भुगतान करने वालों के लिए यह 7 अक्टूबर है। गेट 2022 परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यहां परीक्षा गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।

गेट 2022: महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तारीख - 30 अगस्त 2022

बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि - 30 सितंबर 2022

विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि - 7 अक्टूबर 2022

गेट 2023 एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख - 3 जनवरी 2023

गेट 2023 परीक्षा तिथियां - 4 फरवरी, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023

गेट 2023 प्रोविजनल आंसर की तारीख - 21 फरवरी 2023

गेट 2023 रिजल्ट घोषित होने की तारीख - 16 मार्च 2023

स्कोरकार्ड जारी होने की तिथि 22 मार्च 2023

गेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो मुख्य रूप से इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला / विज्ञान / वाणिज्य / कला में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है। गेट स्कोर का उपयोग शिक्षा मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा समर्थित संस्थानों द्वारा छात्रों को उक्त विषयों में परास्नातक और डॉक्टरेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) अपनी भर्ती प्रक्रिया में गेट स्कोर का उपयोग करते हैं।

Tags

Next Story