GATE Admit Card 2022: गेट परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

GATE Admit Card 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने 15 जनवरी 2022 को गेट 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आज जारी किए गए एडमिट कार्ड गेट 2022 के लिए है जो 5 फरवरी से 13 फरवरी 2022 के बीच आयोजित होने वाला है। गेट 2022 दो स्लॉट में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
गेट एडमिट कार्ड 2022: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं
चरण 2. लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें और नामांकन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें
चरण 3. इसके बाद उम्मीदवारों को गेट प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना चाहिए
चरण 4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. गेट एडमिट कार्ड 2022 का प्रिंटआउट परीक्षा हॉल में ले लें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सहेज लें।
गेट एडमिट कार्ड में गेट 2021 परीक्षा दिशानिर्देश, रिपोर्टिंग समय और उम्मीदवारों के विवरण के साथ-साथ गेट 2022 पेपर कोड, पंजीकरण संख्या और गेट परीक्षा केंद्र विवरण शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS