GATE 2020: गेट 2020 आंसर की हुई जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

GATE 2020: आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2020 (GATE 2020) परीक्षा की आंसर की आज यानी 18 फरवरी को जारी कर दी गई है। गेट आंसर की आपत्तियां दर्ज करने के लिए लिंक 19 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे से गेट की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर खुल जाएगी। गेट आंसर की 2020 पर उम्मीदवार 21 फरवरी 2020 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवार 500 रुपये जमा करके गेट 2020 आंसर की को चुनौती दे सकते हैं। भुगतान GOAPS वेबसाइट पर भुगतान लिंक के माध्यम से किया जा सकता है। एक विशेषज्ञ समिति इसके बाद प्रस्तुत आंसर की आपत्तियों की समीक्षा करेगी, जिसके बाद गेट फाइनल आंसर की 2020 जारी की जाएगी।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2020 परीक्षा 1 फरवरी, 2, 8 और 25 फरवरी को आयोजित की गई थी। गेट रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा। गेट फाइनल आंसर की जारी होने के बाद गेट रिजल्ट 2020 16 मार्च, 2020 को घोषित किया जाएगा।
गेट आंसर की 2020 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
गेट 2020 आंसर की (GATE 2020 Answer Key) ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार GATE 2020 की आधिकारिक वेबसाइट http://gate.iitd.ac.in/ पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर दिख रहे लिंक View Question Papers and Answer Keys पर क्लिक करें।
चरण 3: नया पेज खुलेगा उसमें अपने जिस विषय के लिए परीक्षा दी है, उस आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: आपकी स्क्रीन पर आंसर की दिख जाएगी।
चरण 4: उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सहेजें।
गेट आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को GOAPS पोर्टल पर जाना होगा। आंसर की आपत्तियां भेजने के लिए एक मॉड्यूल पोर्टल पर 19 फरवरी को 11:00 बजे से 21 फरवरी, 2020 तक शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS