GATE Answer Key 2022: गेट आंसर की कल होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

GATE Answer Key 2022: गेट आंसर की कल होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
X
GATE Answer Key 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर कल यानी 21 फरवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 की आंसर की जारी करेगा।

GATE Answer Key 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर कल यानी 21 फरवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 की आंसर की जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। आईआईटी खड़गपुर भी उम्मीदवारों को गेट आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति देगा और उसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

गेट आंसर की 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर, अपने खाते में लॉग इन करें।

चरण 3: आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।

चरण 4: इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

उम्मीदवार उसी पोर्टल पर आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। आपत्ति का औचित्य उम्मीदवारों को अधिकतम 500 अक्षरों में देना होगा।

Tags

Next Story