GATE Final Answer Key 2021: गेट परीक्षा की फाइनल आंसर-की हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

GATE Final Answer Key 2021: गेट परीक्षा की फाइनल आंसर-की हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड
X
GATE Final Answer Key 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2021 की फाइनल आंसर जारी कर दी है।

GATE Final Answer Key 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2021 की फाइनल आंसर जारी कर दी है। उम्मीदवार जो गेट 2021 की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट http://gate.iitb.ac.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इससे पहले संस्थान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर गेट आंसर की 2021 जारी की थी। 4 मार्च 2021 तक उपयुक्त अभ्यावेदन प्रदान करके आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्तियां देने की अनुमति दी गई थी। दर्ज आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई है।

गेट फाइनल आंसर की 2021 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

गेट फाइनल आंसर की 2021: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाएं।

चरण 2. मुखपृष्ठ पर, उस लिंक पर क्लिक करें जो "GATE 2021 Question Papers and FINAL Answer Keys" बताता है।

चरण 3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा

चरण 4. सब्जेक्ट पर क्लिक करें।

चरण 5. पीडीएफ प्रारूप में चयनित विषय की गेट फाइनल आंसर की 2021 स्क्रीन पर खुल जाएगी।

Tags

Next Story