GATE Response Sheets 2022: गेट परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट कल होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

GATE Response Sheets 2022: गेट परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट कल होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
X
GATE Response Sheets 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर, मंगलवार यानी 15 फरवरी 2022 को उम्मीदवारों की गेट रिस्पॉंस शीट 2022 जारी करने की उम्मीद है।

GATE Response Sheets 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर, मंगलवार यानी 15 फरवरी 2022 को उम्मीदवारों की गेट रिस्पॉंस शीट 2022 जारी करने की उम्मीद है। एक बार गेट रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद उम्मीदवार गेट 2022 वेबसाइट www.gate.iitkgp.ac.in पर जाकर रिस्पॉन्स शीट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।

गेट रिस्पांस शीट 2022: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. उम्मीदवार को सबसे पहले गेट 2022 की ऑफिशियल वेबसाइट www.gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध 'लॉगिन' टैब पर क्लिक पर क्लिक करना होगा।

चरण 3. उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें।

चरण 4. इसके बाद उम्मीदवार 'सबमिट' पर क्लिक करें

चरण 5. उम्मीदवारों की गेट रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।

चरण 6. गेट रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

आईआईटी खड़गपुर ने शुक्रवार 04 फरवरी से 13 फरवरी 2022 तक पूर्वाह्न और दोपहर के सत्र में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 आयोजित किया था। संस्थान 21 फरवरी 2022 को गेट आंसर की 2022 जारी की जाएगी। गेट 2022 रिजल्ट 17 मार्च, 2022 को ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार 21 मार्च 2022 से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Tags

Next Story