GATE Result 2020: गेट 2020 रिजल्ट घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक

GATE Result 2020: गेट 2020 रिजल्ट घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक
X
GATE Result 2020: गेट 2020 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर घोषित कर दिया है।

GATE Result 2020: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली ने अपनी आधिकारिक पोर्टल पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2020 के रिजल्ट घोषित क दिए हैं। गेट रिजल्ट 2020 में कुल 18.8 प्रतिशत उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। जो उम्मीदवारों ने गेट 2020 (GATE 2020) परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे GOAPS की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर जा चेक कर सकते हैं।

आईआईटी दिल्ली ने इस बार गेट का आयोजन ने 1 फरवरी, 2, 8 और 9 फरवरी 2020 को भारत और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी। रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। कुल 858890 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 685088 उम्मीदवार गेट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।

रिजल्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक आईआईटी दिल्ली ने गेट 2020 (GATE 2020) परीक्षा का आयोजन किया था। कुल 25 पेपरों में 858890 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 685088 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए और गेट 2020 में लगभग 18.8 प्रतिशत उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।

गेट रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक


गेट रिजल्ट 2020: ऐसे करें चेक

चरण 1. उम्मीदवार सबसे पहले GOAPS की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध GATE - 2020 result declared लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लिंक पर क्लिक करने पर नए पेज पर आपको भेज दिया जाएगा, उसमें उम्मीदवार इनरोलमेंट आईडी या ईमेल एड्रेस, पासवर्ड और कैप्चा कोर्ड डालकर लॉगिन करें।

चरण 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

चरण 5. उसे डाउनलोड कर लें और आगे के लिए प्रिंट आउट निकालकर रख लें।


गेट 2020 की प्रोविजनल आंसर की 18 फरवरी, 2020 को अपने आधिकारिक पोर्टल पर जारी की गई थी। गेट आंसर की पर चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को 19 फरवरी से 21 फरवरी, 2020 तक का समय दिया गया था। आपत्तियों के मूल्यांकन के बाद आईआईटी दिल्ली ने शुक्रवार को गेट 2020 फाइनल आंसर की जारी की है।

Tags

Next Story