GATE Result 2022: गेट परीक्षा का रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

GATE Result 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर आज यानी 17 मार्च 2022 को गेट रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईआईटी गेट की आधिकारिक साइट Gate.iitkgp.ac.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
गेट 2022 परीक्षा 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। स्कोर कार्ड 21 मार्च 2022 को प्रदर्शित करने के लिए उपलब्ध होगा। रिजल्ट की चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
गेट रिजल्ट 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक
चरण 1. आईआईटी गेट की आधिकारिक साइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध गेट रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
गेट आंसर की 21 फरवरी को जारी की गई थी और आंसर की पर उम्मीदवारों द्वारा 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2022 तक आपत्तियां दर्ज की गई थी। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट) एक परीक्षा है जो मुख्य रूप से कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा मास्टर्स प्रोग्राम और भर्ती में प्रवेश के लिए इंजीनियरिंग और विज्ञान में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS