GBSHSE HSSC Result 2022: गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

GBSHSE HSSC Result 2022: गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक
X
GBSHSE HSSC Result 2022: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) द्वारा गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 आज शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।

GBSHSE HSSC Result 2022: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने जीबीएसएचएसई एचएसएससी रिजल्ट 2022 की तारीख और समय 20 मई 2022 को घोषित कर दिया है। मीडिया से बातचीत में बोर्ड के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 21 मई 2022 शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र गोवा बोर्ड एचएसएससी रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट - gbshse.gov.in पर देख सकते हैं।

गोवा एचएसएससी रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (HSSC) कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा सामान्य स्ट्रीम के छात्रों के लिए 5 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2022 तक और व्यावसायिक स्ट्रीम के लिए 6 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी।

जीबीएसएचएसई एचएसएससी रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक

चरण 1. गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर लॉग इन करें।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध जीबीएसएचएसई एचएसएससी रिजल्ट 2022 अब डाउनलोड किया जा सकता है' लिंक पर क्लिक करें

चरण 3. पूछे गए अनुसार अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें

चरण 4. गोवा बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा

गोवा बोर्ड परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति प्रिंट करें।

एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपने गोवा बोर्ड 12 वीं के परिणाम 2022 को आधिकारिक GBSHSE वेबसाइट gbshse.gov.in पर देख सकेंगे।

Tags

Next Story