HBSE Result 2023: इस दिन आएगा हरियाणा 10-12वीं का रिजल्ट, जानें अपडेट

HBSE Result 2023: इस दिन आएगा हरियाणा 10-12वीं का रिजल्ट, जानें अपडेट
X
HBSE Result 2023: हरियाणा बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ये उम्मीद जताई जा रही है कि इसका रिजल्ट जल्द ही आ सकता है।

Haryana Board 10th 12th Result 2023: जिन भी छात्रों ने हरियाणा बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी हैं, वो लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब जल्द ही हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम (haryana board 10th12th result) घोषित किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि इस साल लगभग 5,59,738 छात्र हरियाणा बोर्ड (haryana board) की परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, इनमें से लगभग 2,96,329 छात्र HBSE 10वीं परीक्षा 2023 में शामिल हुए थे और 2,63,409 छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा में बैठे थे। हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट 2023 (haryana board result 2023) सबसे पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि HBSE अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जल्द ही बोर्ड परिणाम की तारीख और समय की घोषणा कर सकती है।

यहां देख सकते हैं HBSE बोर्ड का रिजल्ट

इस बारे में बात करते हुए हरियाणा बोर्ड चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट मई के मध्य में जारी किया जा सकता है। छात्र उसे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख पाएंगे। इसके लिए छात्र हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि छात्र किस तरह से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और फिर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, इतनी होगी सैलरी

अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले HBSE बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।

फिर उसके हरियाणा बोर्ड के होम पेज पर दिए गए 10वीं रिजल्ट 2023 या फिर 12वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी वहां पर दर्ज करें।

यह सब करने के बाद आपका HBSE 10वीं या 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर सामने आ जाएगा।

लास्ट में छात्र अपना स्कोर देख सकते हैं और वहां से अपना बोर्ड का रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट रख सकते हैं।

Tags

Next Story