HBSE Board Result 2023 की बड़ी अपडेट, इस दिन आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

HBSE Board 10th-12th Result 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) भिवानी जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2023 (hbse board result 2023) की घोषणा करने के लिए तैयार है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, HBSE हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 14 मई 2023 तक घोषित कर सकता है। हालांकि HBSE ने अभी इसकी तारीख और समय को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस बार 5 लाख से ज्यादा छात्र राज्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं।
जो भी छात्र इस बार राज्य बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वो अपना रिजल्ट HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं। हम छात्रों को बता दें कि HBSE 12वीं का परिणाम (hbse 12th result) तीनों सेक्शन साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड ने 10वीं क्लास के एग्जाम 27 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित किए थे। वहीं 12वीं के एग्जाम 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 के बीच हुए थे।
HBSE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की संभावित तिथियां
हरियाणा बोर्ड HBSE क्लास 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (hbse 10th 12th result) 14 मई 2023 को घोषित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, आपको बता दें ये तारीख संभावित है। उम्मीदवार छात्र सही रिजल्ट की तारीख और समय जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें।
ये भी पढ़ें: 12वीं के छात्र ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड, जानें प्रोसेस
कैसे देखें HBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए छात्र को बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) भिवानी की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
इसके बाद 10वीं और 12वीं के परीक्षा रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद छात्र रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारी वहां दर्ज करें।
इतना करने के बाद आपका HBSE बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2022
पिछले साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत निजी स्कूलों में 88.21 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इस बीच, सरकारी स्कूलों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 63.54 प्रतिशत रहा। इसी तरह, कक्षा 12 के लिए 2022 में कुल 87.08 प्रतिशत स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए थे।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS