Haryana Board 12th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में रोहतक की काजल ने 498 अंको के साथ किया टॉप

Haryana Board 12th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में रोहतक की काजल ने 498 अंको के साथ किया टॉप
X
Haryana Board 12th Result 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 (Haryana Board 12th Result 2022) घोषित कर दिया है।

Haryana Board 12th Result 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 (Haryana Board 12th Result 2022) घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपने बीएसईएच कक्षा 12 के रिजल्ट (BSEH Calass 12 Result) बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर शाम 5 बजे देख सकते हैं।

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) द्वारा 30 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 तक राज्य बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा 2022 आयोजित की गई थी। केसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक की काजल ने हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 498 अंकों के साथ टॉप किया है।

एसडी गर्ल्स कॉलेज की मुस्कान और बाना श्रवणनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साक्षी ने 496 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की श्रुति और बाल विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूनम ने 495 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

इस साल लगभग 2,90,000 छात्रों ने हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए नामांकन किया है। हरियाणा बोर्ड ने इस साल सिलेबस में 30% की कमी की है। पिछले साल बोर्ड ने परीक्षा रद्द कर दी थी। बोर्ड द्वारा जारी मूल्यांकन योजना के आधार पर कक्षा 12 का परिणाम तैयार किया गया है। कुल पास प्रतिशत शत-प्रतिशत रहा।

Tags

Next Story