Haryana Board 12th Result 2021: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ देर में होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

Haryana Board 12th Result 2021: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ देर में होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक
X
Haryana Board 12th Result 2021: हरियाणा बोर्ड एचबीएसई आज कक्षा 12 का रिजल्ट कुछ देर में घोषित किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

Haryana Board 12th Result 2021: हरियाणा बोर्ड एचबीएसई आज कक्षा 12 का रिजल्ट कुछ देर में घोषित किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध होगा। छात्र अपने रोल नंबर और बोर्ड रजिस्ट्रशन विवरण का उपयोग करके रिजल्ट की चेक कर सकते हैं।

बोर्ड की एक नवीनतम विज्ञप्ति के अनुसार हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी 18 अगस्त से माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षिक / मुक्त विद्यालय) परीक्षाएं और 19 अगस्त, 2021 से डीएलएड परीक्षा आयोजित करेगा। जो छात्र अपने बोर्ड के परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे अगस्त में परीक्षा में बैठ सकते हैं।

बोर्ड ने जून में कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए हैं। इस साल देश में कोविड-19 संकट के कारण बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकीं और वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया गया।

एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021: ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

चरण 2. एचबीएसई 12वीं परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें

चरण 3. रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे बोर्ड पंजीकरण विवरण दर्ज करें

चरण 4. विवरण जमा करें

चरण 5. एचबीएसई 12वीं के रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।

Tags

Next Story