Haryana CET Registration: जल्द शुरू होगी HSSC Group D की रजिस्ट्रेशन, जानें महत्वपूर्ण बातें

Haryana CET Registration: जल्द शुरू होगी HSSC Group D की रजिस्ट्रेशन, जानें महत्वपूर्ण बातें
X
Haryana CET Registration: हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उन्हें भर्ती से जुड़ी इन महत्वपूर्ण बातों को जानना जरूरी है।

Haryana CET Registration: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल (cet haryana ) को ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए लॉन्च किया है। इसके लिए उम्मीदवार नीचे दी गई इंफॉर्मेशन को फॉलों कर के आवेदन कर सकते हैं। बता दे कि हरियाणा सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा 5 और 6 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट आयोग द्वारा 10 जनवरी 2023 को जारी कर दी गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों उम्मीदवारों को इन पदों पर भर्ती का इंतजार है। वहीं कई कैंडिडेट्स को हरियाणा सीईटी ग्रुप-डी के पदों पर होनी वाली भर्ती को लेकर रजिस्ट्रेशन और परीक्षा का तारीखों का इंतजार है। HARYANA CET REGISTRATION जल्द ही आयोग द्वारा शुरू की जाएगी। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह खबर काम कि साबित होगी, क्योंकि यहां आपको रजिस्ट्रैशन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया है, ताकि आपको भविष्य में रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई समस्या न आएं।

Hssc CET क्या है?

Hssc CET कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट है। इस परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित करवाती है। इस परीक्षा के जरिए HSSC विभिन्न पदों पर योग्यता के अनुसार उम्मीदवारों की नियुक्ति करती है। हरियाणा में सरकारी नौकरी पाने के लिए यह परीक्षा जरूरी है।

Hssc के तमाम पद जैसे कि क्लर्क, ग्राम सचिव, स्टेनो, पटवारी, ग्रुप डी, ग्रुप सी आदि में नौकरी पाने के लिए केवल एक ही परीक्षा देनी होती है। इस परीक्षा का रिजल्ट एक नियमित समय के लिए ही मान्य होता है।

हरियाणा CET Exam रिजल्ट कितने दिनों तक मान्य?

हरियाणा में HSSC CET परीक्षा का रिजल्ट केवल तीन वर्षों के लिए माने जाते हैं। इसके आधार पर एक उम्मीदवारों को तीन वर्ष के अंदर हरियाणा एचएसएससी में जॉब लेनी होती है।

HSSC CET EXAM कितनी बार दें सकते हैं?

उम्मीदवारों को यह जानना बहुत जरूरी है कि आप केवल एक ही बार Haryana HSSC CET के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है। उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में एडिटिंग कर सकते है, लेकिन यूनिक नंबर में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। जो कि रजिस्ट्रेशन के दौरान दिया जाता है। बता दें कि HSSC CET Exam के लिए कोई लिमिट नहीं है। उम्मीदवार जितनी बार चाहे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Haryana Cet Exam महत्वपूर्ण तिथियां

• हरियाणा सीईटी ग्रुप सी एग्जाम डेट: 5 , 6 और 7 नवंबर 2022

• CET Haryana Group C Result: 10 जनवरी 2023

• CET HARYANA group D registration मार्च में शुरू होंगे

Hssc Cet आवेदन शुल्क

• हरियाणा सीईटी के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है।

• जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए

• एससी, एसटी और ई डब्ल्यू एस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए

• आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से किया जाएगा।

Haryana CET पदों का विवरण

• ग्रुप सी के लिए भर्ती- 26 हजार + 6 हजार पुलिस रिक्त पद

• ग्रुप डी के लिए भर्ती- 30 हजार से अधिक

• कुल पद- 60,000 से अधिक

हरियाणा सीईटी ग्रुप सी भर्ती

Haryana CET Group C में 32 हजार+ पद स्वीकृत हो गए हैं। इसमें एएलएम, स्टाफ नर्स, क्लर्क, कैनाल पटवारी, स्टेनो टाइपिस्ट इत्यादि पद शामिल है।

हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती

Haryana CET Group D के लिए कुल 34 हजार+ पद स्वीकृत हो गए हैं। जैसे कि चौकीदार, होमगार्ड, peon , स्वीपर आदि।

Hssc Cet : योग्यता

• हरियाणा सीईटी के लिए 10 वीं पास, 12 वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

• HSSC Group C के लिए 10वी, 12वीं और ग्रेजुएशन, डिप्लोमा पास उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

• HSSC Group D भर्ती के लिए 10 वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा: Haryana CET के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु में छूट सरकारी नियमानुसार दी जाती है।

Haryana CET Syllabus- Exam Pattern

हरियाणा ग्रुप डी की परीक्षा 10 वीं कक्षा के स्तर पर आयोजित होता है। वहीं ग्रुप सी की परीक्षा कक्षा 12 वीं के स्तर पर आयोजित की जाती है। इसके साथ ही Haryana CET Exam के अंको को दो भागों में बांटा जाता है।

75% मार्क्स वाले विषय

• सामान्य ज्ञान

• विवेक बुद्धि

• मात्रात्मक क्षमता

• अंग्रेजी

• हिंदी

• सुसंगत

25% मार्क्स वाले विषय

• हरियाणा के इतिहास

• सामयिक मामलों

• साहित्य

• भूगोल

• पर्यावरण व संस्कृति आदि

HSSC CET दस्तावेजों की सूची

• फैमिली आईडी और मोबाइल नंबर

• 10 वीं और 12 वीं मार्कशीट

• ग्रेजुएशन डिग्री

• फोटो और सिग्नेचर

• सभी जरूरी डोमिसाइल

Haryana CET के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

• हरियाणा रिक्रूटमेंट पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in/eforms/login.aspx पर जाएं

• मोबाइल नंबर भरें और ओटीपी डालें।

• अब आप HARYANA CET REGISTRATION कर सकते हैं।

• अपनी फोटो, एजुकेशन सर्टिफिकेट और साइन अपलोड करें।

• कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।

• फाइनल सबमिट के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य लें।

Tags

Next Story