Haryana Police Recruitment 2023: हरियाणा पुलिस में नौकरी का सुनहरा मौका, इस पद पर निकली 112 वैकेंसी

Haryana Police Recruitment 2023: हरियाणा कौशल रोजगार निगम यानी एचकेआरएन जल्द ही हरियाणा पुलिस में 112 ड्राइवरों की भर्ती के लिए नोटिस जारी करेगा। इसके लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी है। इसके तहत चयनित उम्मीदवारों को 1 साल के लिए रखा जाएगा। पहले इसे हरियाणा डीसी रेट जॉब कहा जाता था। जरूरत पड़ने पर इस भर्ती की समय सीमा को और भी बढ़ाया जा सकता है। हरियाणा ड्राइवर भर्ती अधिसूचना, HKRN Driver Recruitment लास्ट डेट, एचकेआरएन ड्राइवर भर्ती आवेदन लिंक और अन्य जानकारी नीचे दी गई हैं।
ये है आधिकारिक वेबसाइट
हरियाणा कौशल रोजगार निगम चालक भर्ती का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है, जिसका पता https://hkrnl.itiharyana.gov.in/VacantJobs.aspx है। योग्य उम्मीदवार HKRN ड्राइवर भारती ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती के लिए पात्रता
हरियाणा कौशल रोजगार निगम ड्राइवर भर्ती के लिए 10 वीं और 12वीं पास लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस और 3 से 5 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा आयु सीमा की बात करें तो 18 से 42 साल की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा HKRN भर्ती के लिए कैसे आवेदन करें
हरियाणा चालक भर्ती 2023 के लिए एचकेआरएन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
मेन्यू बार में दिए गए एचकेआरएन जॉब्स पोर्टल पर जाएं।
आधिकारिक सूचना को ध्यान से पढ़ें और आवेदन लिंक पर जाएं।
फिर एचकेआरएन ड्राइवर भर्ती ऑनलाइन फॉर्म भरें।
आपको अपना खुद का परिवार आईडी नंबर भरना होगा।
फिर अपने नाम का चयन करने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा और सबमिट करना होगा।
इसके बाद आपको एचकेआरएन भर्ती फॉर्म भरने के लिए सभी चरणों का पालन करना होगा।
जरूरी जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
फाइनल सबमिट के बाद प्रिंट आउट जरूर ले लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS