हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किया घोषित

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने आज दसवीं की परीक्षा रिजल्ट घोषित करने का फैसला किया था। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने इसके बारे में जानकारी दी थी कि नतीजे शाम को सवा चार बजे के आसपास घोषित कर दिए जाएंगे। आखिरकार दसवीं क्लास के बच्चों का इंतज़ार ख़तम हो गया है और उनके नतीजे सामने आ गए है।
डेढ़ महीने के लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार हिमाचल बोर्ड ने नतीजों का ऐलान किया।हिमाचल प्रदेश बोर्ड की दसवीं की परीक्षा इसी साल 22 फरवरी से 19 मार्च के बीच में आयोजित की गयी थी।
दसवीं के एग्जाम में इस बार एक लाख से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया था। इस बार 68.11 फीसदी बच्चों ने इसमें सफलता पायी है। दसवीं में कांगड़ा की छात्रा ने टॉप किया है। मेरिट में कुल 37 स्टूडेंट्स हैं जिनमें 23 लड़कियां और 14 लड़के है।
दसवीं कक्षा के सभी बच्चें अपना परिणाम hpbose.org पर देखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS