HKRN REGISTRATION 2022: हरियाणा कौशल रोजगार निगम की रजिस्ट्रेशन कल से होगी शुरू, यहां देखें डिटेल्स

HKRN REGISTRATION 2022 : हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल की शुरुआत कर अनुभवी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी 24 दिसंबर से शुरु होने वाली है। Haryana Kaushal Rojgar Nigam की शुरुआत आउटसोर्सिंग (Haryana Dc Rate Jobs) ठेकेदारों के तहत होने वाली भर्तियां भाग 1 व भाग 2 को रोकने के बाद की गई है ।
जिसके लिए अब हरियाणा में आउटसोर्सिंग भाग 1 व भाग 2 पदों पर भर्तियां यानी Haryana Dc Rate Jobs जो पहले ठेकेदारों के तहत होती थी अब इस एचकेआरएन पोर्टल (HKRN PORTAL) के माध्यम से ऑनलाइन कर सकेंगे। जिसके संबंध में हरियाणा सरकार द्वारा ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया गया है। अप्लाई लिंक व अन्य जानकारी नीचे दी गई है।
HKRN क्या है और इसकी शुरुआत कब हुई?
एचकेआरएन पोर्टल की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 1 नवंबर 2021 को की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाने वाली सभी नियुक्तियां को ऑनलाइन करना है। इस एचकेआरएन पोर्टल (HKRN Portal) के तहत हरियाणा के नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके साथ ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के द्वारा सभी योग्य युवाओं के लिए रोजगार कौशल विकास प्रशिक्षण भी शुरू किए जाएंगे।
एचकेआरएन डीसी रेट जॉब्स कैटेगरी
पहली कैटेगरी | दूसरी कैटेगरी | तीसरी कैटेगरी |
Gurugram Faridabad Panchkula and Sonipat Delhi and Chandigarh | Panipat Jhajjar Palwal Karnal Ambala Hisar Rohtak Rewari Kurukshetra Kaithal Yamunanagar Bhiwani & Jind | Mahendergarh Fatehabad Sirsa Nuh and Charkhi Dadri |
हरियाणा कौशल रोजगार निगम सैलरी कितनी है?
कैटेगरी 1 | कैटेगरी 2 | कैटेगरी 3 |
लेवल 1 : 17 हजार 520 रुपए लेवल 2 : 20 हजार 590 रुपए लेवल 3 : 21 हजार 200 रुपए लेवल 4 : 22 हजार 420 रुपए | लेवल 1 : 15 हजार 40 रुपए लेवल 2 : 18 हजार 510 रुपए लेवल 3 : 19 हजार 120 रुपए लेवल 4 : 20 हजार 350 रुपए | लेवल 1 : 14 हजार 33 रुपए लेवल 2 : 17 हजार 390 रुपए लेवल 3 : 18 हजार रुपए लेवल 4 : 19 हजार 230 रुपए |
Hkrn Eligibility Criteria
EDUCATION QUALIFICATION : हरियाणा कौशल रोजगार निगम पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता होती है। जिसके साथ ही पोस्ट संबंधी अनुभव होना भी जरूरी है।
Age Limit: हरियाणा कौशल रोजगार निगम भर्ती के लिए फॉर्म भरने की आयु सीमा पोस्ट अनुसार होती है। जो 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम फार्म भरने के लिए दस्तावेजों की सूची
• उम्मीदवार का आधार कार्ड / फोटो पासपोर्ट साइज
• परिवार पहचान पत्र
• इनकम सर्टिफिकेट / राशन कार्ड
• हरियाणा रेजिडेंट सर्टिफिकेट
• मोबाइल नंबर व जीमेल आईडी
• शैक्षणिक योग्यता अनुसार डीएमसी
• अनुभव प्रमाण पत्र
Hkrn Form Fees : उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
• हरियाणा कौशल रोजगार निगम ऑफिशियल वेबसाइट /hkrnl.itiharyana.gov.in/ पर जाएं
• मेन्यू बार में दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
• एक्सपीरियंस है तो येस पर टैप करें
• फैमिली आईडी नंबर भर कर मेंबर सिलेक्ट करें
• सभी पर्सनल जानकारी भरें।
• जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
• अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS