HP Board 10th Result 2022: एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज नहीं होगा घोषित

HP Board 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) इस सप्ताह कक्षा 10 के बोर्ड रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि रिजल्ट आज यानी 27 जून को घोषित नहीं किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर रिजल्ट देख सकेंगे।
एचपीबीओएसई कक्षा 10 की टर्म 2 परीक्षा 2022 26 मार्च से आयोजित की गई थी और 13 अप्रैल को संपन्न हुई थी। परीक्षा सुबह की पाली में सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। इससे पहले कक्षा 10 के लिए टर्म 2 की परीक्षा 26 मार्च से 8 अप्रैल 2022 के बीच होनी थी।
बोर्ड ने इस साल कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा टर्म वाइज तरीके से आयोजित की थी। एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं टर्म 1 का परिणाम 11 फरवरी को घोषित किया गया था।
इसके अलावा बोर्ड ने हाल ही में राज्य के कक्षा 10 और 12 के मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की भी घोषणा की है। यह छात्रवृत्ति एचपीबीओएसई 2021 परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर प्रदान की जाएगी। आवेदन करने के लिए छात्र एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS