HPBOSE 10th Result 2022: एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, 87.5 प्रतिशत छात्र हुए पास

HPBOSE 10th Result 2022: एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, 87.5 प्रतिशत छात्र हुए पास
X
HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 29 जून 2022 को एचपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2022 (HP Board Class 10 Result 2022) घोषित दिया है।

HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 29 जून 2022 को एचपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2022 (HP Board Class 10 Result 2022) घोषित दिया है। एचपी 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है और जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एचपीबीओएसई पर hpbose.org पर रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 87.5 प्रतिशत रहा। दो लड़कियों (प्रियंका और देवांगी शर्मा) ने परीक्षा में टॉप किया है। दोनों टॉपर्स ने 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10 की परीक्षा 26 मार्च से 13 अप्रै, 2022 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 1 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं।

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक

चरण 1. एचपीबीओएसई की आधिकारिक साइट hpbose.org पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Tags

Next Story