HPSC Recruitment 2023: हरियाणा CET में हुए बदलाव, पद में बढ़ोतरी के साथ सिलेबस में भी हुई चेंज

Haryana Group D and C Recruitment 2023: हरियाणा में लाखों उम्मीदवार रोजगार की तलाश में है। वहीं, हजारों की तादाद में उम्मीदवार ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर होने वाली भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो की यह भर्ती प्रक्रिया 16 मार्च 2023 से शुरू होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। हालांकि ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर होने वाली भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET परीक्षा का आयोग किया जाता है। पिछले साल ग्रुप सी के पदों के लिए सीईटी परीक्षा का आयोजन करवा गया था। गौरतलब है कि इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है। वहीं ग्रुप डी के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए CET Exam का आयोजन नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को सूचित कर दें कि जिन भी कैंडिडेट मे ग्रुप सी के पद पर सीईटी परीक्षा को क्वालीफाई किया है, उन्हें अब स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा।
जारी किया गया नया नोटिस
भर्ती के संदर्भ में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एक नई नोटिस जारी की है। जारी नोटिस के पहले ग्रुप सी के पदों पर 31,529 पदों पर भर्ती होने वाली थी, लेकिन अब वैकेंसी को बढ़ाकर 31,902 कर दिया गया है। जल्द दी आयोग द्वारा फॉर्म भरने के लिए नई लिंक जारी की जाएगी। यानी अब ग्रुप सी के कुल 31,902 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।
फिलहाल, पदों की कुल कैटेगरी 401 हैं। वहीं इन कैटेगरी को 63 समूहों में बांटा गया है। विभिन्न विभागों में नए पदों की कैटेगरी 20, 31, 32, 33, 45, 46, 98, 99, 100, 109, 110, 111, 120, 198, 199, 211, 228, 244, 245, 254, 255, 256, 374, 375, 388, 399, 400 के तहत जारी की गई है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस कैटेगरी में मांगी गई पात्रता पर खड़ा उतरता है, वे आवेदन करने के पात्र है।
कुछ ग्रुप के सिलेबस में हुए ये बदलाव
जारी नोटिस में ग्रुप सी के सिलेबस में भी बदलाव किए गए है। इनमें ग्रुप 8, 10, 25, 49, 56, 57, 58, 59, 60, 61, 62, 63 शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सिलेबस की पूरी जानकारी जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पर विजिट करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS