HPSC Recruitment 2021: हरियाणा में सिविल जज के पदों पर निकली भर्ती, ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

HPSC Recruitment 2021: हरियाणा में सिविल जज के पदों पर निकली भर्ती, ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
X
HPSC Recruitment 2021: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 256 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

HPSC Recruitment 2021: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 256 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आयोग ने एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। एचपीएससी भर्ती 2021 ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2021 है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 फरवरी, 2021

शैक्षणिक योग्यता:

कोई भी व्यक्ति सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पद के लिए लॉ द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री और बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अनुमोदित / मान्यता प्राप्त लॉ की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

एचपीएससी भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

एचपीएससी भर्ती 2021 नोटिफिकेशन के लिए डायरेक्ट लिंक

वेतनमान:

इस पद के लिए वेतनमान 33090 रुपए से 41770 तक मिलेगा।

चयन प्रक्रिया:

सिविल जज के पदों पर उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और वीवा वॉइस के माध्यम से होगा।

Tags

Next Story