HPSC Recruitment 2023: हरियाणा खनन विभाग ने 12 पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से पहले करें अप्लाई

HPSC Recruitment 2023: हरियाणा खनन विभाग ने खनन अधिकारी के खाली 12 पदों पर भर्तियां निकाली है। विभाग ने अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी है। खनन अधिकारी यानी ग्रुप बी के पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता
खनन अधिकारी पदों के लिए उम्मीदवार ने खनन में बीटेक की हो और इच्छुक उम्मीदवार इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खनन अधिकारी पदों के लिए आवेदन 28 फरवरी 2023 से पहले तक ही कर सकते हैं।
पदों का विवरण
कुल खाली पद | 12 |
अंतिम तिथि | 28 फरवरी, 2023 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
नौकरी का स्थान | हरियाणा |
योग्यता | खनन में बीटेक उम्मीदवार |
वेतन- | 44900 प्रति माह |
आवेदन का लिंक | http://hpsc.gov.in/en-us/ |
आवेदन शुल्क
हरियाणा के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित पुत्र और सामान्य वर्गों के लिए, दूसरे राज्यों के सामान्य और आरक्षित पुरुषों के लिए | 1000 रुपये |
सामान्य और दूसरे राज्यों के आरक्षित महिलाओं के लिए | 250 रुपये |
हरियाणा के विकलांग श्रेणियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं | नहीं लगेगा कोई शुल्क |
कैसे करें आवेदन
खनन अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट http://hpsc.gov.in/en-us/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS