HSSC CET Answer Key 2023: एचएसएससी सीईटी आंसर-की जल्द होगी जारी, जानें पूरी डिटेल्स

HSSC CET Answer Key 2023: एचएसएससी सीईटी आंसर-की जल्द होगी जारी, जानें पूरी डिटेल्स
X
HSSC CET Answer Key 2023: एचएसएससी सीईटी ओर से हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा की आंसर-की जल्द हो सकती है जारी। इस तारीख से आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

HSSC CET Answer Key 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ओर से हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा की जल्द ही आंसर-की जारी हो सकती है। परीक्षा का आयोजन 21 और 22 अक्टूबर, 2023 को किया गया था। बता दें कि आधिकारिक रूप से आंसर-की जारी अभी नहीं की गई है, लेकिन पिछले साल के पैटर्न के अनुसार आंसर-की परीक्षा डेट से एक महीने बाद यानी 20 नवंबर के बाद जारी की जा सकती है।

HSSC CET Answer Key पर दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

एचएसएससी सीईटी आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार उस आंसर-की पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को इस आंसर-की के लिए आपत्ति दर्ज करना होगा, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तय की गई लास्ट डेट तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जिसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न के अनुसार तय की गई फीस का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों से प्राप्त हुई आपत्तियों की समीक्षा एचएसएससी परीक्षा के विशेषज्ञों से करवाएगा और समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी किए जाएंगे।

HSSC CET के लिए चयन प्रक्रिया

एचएसएससी सीईटी परीक्षा के माध्यम से 13 हजार से अधिक ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए फर्स्ट राउंड सीईटी 2023 का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर पास होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए विभाग द्वारा नोटिस अलग से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर विजिट करते रहें।

Also Read: RBI Assistant Admit Card 2023: आरबीआई परीक्षा का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tags

Next Story