HSSC CET Exam : हरियाणा में Group D के लिए सीईटी एग्जाम टला, जानें क्या बोले अध्यक्ष

HSSC CET Exam : हरियाणा में Group D के लिए सीईटी एग्जाम टला, जानें क्या बोले अध्यक्ष
X
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप डी पदों के लिए होने वाला कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है। पढ़िये वजह...

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप डी पदों के लिए होने वाला कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है। बता दें कि पहले यह परीक्षा फरवरी- मार्च 2023 में होने वाली थी। आयोग के लिए NTA इस परीक्षा को आयोजित करता है। इस बारे में प्रदेश सरकार का कहना है कि group d पदों के लिए cet परीक्षा इसलिए टाली गई है क्योंकि पहले ग्रुप सी पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए।

Group C भर्ती पूरी होने के बाद होगा Group D CET

बता दें कि ग्रुप सी पदों के लिए सीईटी का रिजल्ट जारी हो चुका है। अब इस रिजल्ट में उम्मीदवारों की त्रुटिया ठीक की जा रही हैं, यह प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इससे पहले जब ग्रुप डी की भर्ती लगभग चार साल पहले हुई थी, उसमें चयनित काफी उम्मीदवारों का चयन बाद में ग्रुप सी के पदों पर भी हुआ था। ऐसे में उन्होंने ग्रुप डी की नौकरी छोड़ दी थी।

इस वजह से उन युवाओं को नुकसान हुआ, जो उस समय चयन सूची में आ सकते थे, लेकिन मेरिट में चयनित हुए उम्मीदवारों के कारण नहीं आ सके। इसलिए पहले ग्रुप सी पदों पर भर्ती कर ली जाए, जो इसमें चयनित हो जाएंगे, वे ग्रुप डी परीक्षा नहीं देंगे।

इस बारे में बात करते हुए HSSC अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि प्रदेश सरकार चाहती है कि पहले ग्रुप सी पदों की भर्ती पूरी हो। उसके बाद ही ग्रुप डी के लिए सीईटी होगा। प्रदेश सरकार का फैसला आयोग को मानना पड़ता है। अभी ग्रुप डी के लिए cet का समय फिलहाल नहीं बताया जा सकता।

उम्मीदवारों को हो रही काफी परेशानियां

ग्रुप सी के सीईटी परिणाम में काफी उम्मीदवारों के अंकों में त्रुटियां पाई गई हैं। ये त्रुटियां या तो परिवार पहचान पत्र के वजह से हुई हैं या फिर उम्मीदवारों की तरफ से वन टाइम रजिस्ट्रेशन करते समय हो रखी हैं। अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने डाइटेक विभाग के माध्यम से लिंक जारी कर रखा है। इसमें अभी तक करीब 45,000 उम्मीदवार ही त्रुटियां दूर कर पाए हैं।

कुछ ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिनको गलतियां ठीक करने में काफी परेशानी हो रही है, इसलिए जो दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें भी दूर करने के लिए पोर्टल में भी कुछ सुधार किया जा सकता है। इस मामले में आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खुदरी ने सचिव विराट के साथ डाइटेक के साथ मीटिंग की है। यहां कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने जनरल कटेगरी से फॉर्म भरा लेकिन Cet परिणाम सूची में उन्हें SC कैटेगरी में दिखा दिया गया, जबकि कुछ की SC कैटेगरी होने के बाद उन्हें जनरल कैटेगरी में दिखाया गया है। EWS कैटेगरी में भी आय से संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करने में परेशानी हो रही है।

Tags

Next Story