HSSC Exams Schedule: एचएसएससी ने विभिन्न परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, hssc.gov.in से करें चेक

HSSC Exams Schedule: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने नवंबर 2019 से मार्च 2020 तक होने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल (HSSC Exams Schedule)जारी कर दिया है। उम्मीदवार एचएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अस्थाई शेड्यूल चेक कर सकते हैं। एचएसएससी कांस्टेबल पुरुष (जीडी) (HSSC Constable exam), कांस्टेबल महिला (जीडी), कौशल विकास, सब इंस्पेक्टर (पुरुष) और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के विभिन्न पदों, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), जूनियर ड्राफ्ट्समैन (आर्किटेक्ट विंग), सहायक ड्राफ्ट्समैन, ग्राम सचिव, पटवारी नहर पटवारी, पर्यवेक्षक महिला (मैट्रिकुलेट), पर्यवेक्षक महिला (स्नातक), उप महानिरीक्षक (सहकारी समितियां) और माध्यमिक शिक्षा के पीजीटी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की गई है।
HSSC Exams Schedule PDF
एचएसएससी द्वारा भर्ती परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक एचएसएससी कांस्टेबल महिला (जीडी), सब इंस्पेक्टर (पुरुष) और कांस्टेबल पुरुष (जीडी) की भर्ती नवंबर में आयोजित की जाएगी, जबकि पटवारी परीक्षा अगले साल जनवरी में होगी। माध्यमिक शिक्षा के पीजीटी के विभिन्न पदों के लिए एचएसएससी भर्ती परीक्षा अगले साल मार्च में आयोजित की जाएगी। विस्तृत शेड्यूल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर उपलब्ध है।
एचएसएससी परीक्षा शेड्यूल (HSSC Exams Schedule): तिथियां
परीक्षा का नाम | अस्थाई तिथि |
कांस्टेबल महिला (जीडी) और सब इंस्पेक्टर (पुरुष) | 17 नवंबर 2019 |
कांस्टेबल पुरुष (जीडी) | 24 नवंबर 2019 |
कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के विभिन्न पद | 1 दिसंबर से 22 दिसंबर 2019 |
ड्राफ्ट्समैन (सिविल), जूनियर ड्राफ्ट्समैन (आर्किटेक्ट विंग), सहायक ड्राफ्ट्समैन | 23 दिसंबर से 29 दिसंबर 2019 |
ग्राम सचिव | 12 जनवरी 2020 |
नहर पटवारी | 19 जनवरी 2020 |
पर्यवेक्षक महिला (मैट्रिकुलेट), पर्यवेक्षक महिला (स्नातक) | 9 फरवरी 2020 |
सब इंस्पेक्टर जनरल (सहकारी समितियां | 16 फरवरी 2020 |
माध्यमिक शिक्षा के पीजीटी के विभिन्न पद | 8 मार्च, 15, 22, और 29 मार्च 2020 |
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS