HSSC JE Admit Card 2019: एचएसएससी जेई लिखित परीक्षा के एडमिट आज होंगे जारी, hssc.gov.in से करें डाउनलोड

HSSC JE Admit Card 2019: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जेई लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (HSSC JE Admit Card) आज यानी 23 अगस्त में जारी हो सकते है। एचएसएससी जेई एडमिट कार्ड 2019 (HSSC JE Admit Card 2019) का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना एचएसएससी एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड (HSSC Admit Card 2019) कर पाएंगे।
आयोग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक एचएसएससी जेई परीक्षा 2019 31 अगस्त और 1 सितंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। एचएसएससी जेई (सिविल) परीक्षा जो 31 अगस्त दोपहर 03:00 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि एचएसएससी जेई मैकेनिकल, होर्टिकल्चर और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 01 सितंबर 2019 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एचएसएससी जेई भर्ती 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जून 2019 को शुरू किया गया था और जो 20 जून 2019 तक चली थी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती माध्यम से कुल 1624 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
एचएसएससी जेई एडमिट कार्ड 2019 (HSSC JE Admit Card 2019) ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1. सबसे पहले उम्मीदवार HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट होमपेज पर उपलब्ध HSSC JE Admit Card 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा, उसमें उम्मीदवार अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4. आपका जेई एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 5. उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
एचएसएससी जेई पदों चयन के लिए कुल 100 अंक होंगे। जिनमें से 90 अंक की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और 10 अंक सामाजिक-आर्थिक मानदंड और अनुभव के होंगे। एचएसएससी जेई लिखित परीक्षा में 75 फीसदी अंक के मैथ्स, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, साइंस, कंप्यूटर, इंग्लिश, हिंदी आदि से जुड़े सवाल होंगे। और 25 फीसदी अंक के हरियाणा इतिहास, करंट अफेयर्स, साहित्य, भूगोल, नागरिक शास्त्र, पर्यावरण, संस्कृति आदि के सवाल होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS