HSSC Bharti 2023: हरियाणा के युवाओं को बड़ा झटका, Group C और D के पदों में हुए बदलाव, पढ़ें अपडेट

HSSC Bharti 2023: हरियाणा ग्रुप C का रिजल्ट एनटीए द्वारा जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों की तादाद में उम्मीदवार भर्ती का इंतजार कर रहे है। लेकिन हालात को देखते हुए संभावना जताई जा रही है उम्मीदवारों को और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि ग्रुप C और ग्रुप D के पदों पर होने वाली भर्ती में कुछ बदलाव किया गया है। हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा होने वाली ग्रुप सी की 42 हजार पदों पर भर्ती के लिए दो अलग-अलग पोर्टल तैयार किए जा रहे है। दोनों पोर्टल पर उम्मीदवारों से अलग-अलग जानकारी मांगी गई है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद तैयार होगी मेरिट लिस्ट
हरियाणा ग्रुप सी की परीक्षा के जिन उम्मीदवारों में पास किया है अब उन्हें नई पोर्टल पर अपने सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करना होंगे। डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए युवाओं को 15 से 20 दिनों को समय दिया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। HSSC का दावा था कि जनवरी से ही उम्मीदवारों बलाही शुरू कर दी जाएगी, लेकिन हालात को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है भर्ती में और समय लगने वाला है।
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने और नए आवेदन के लिए बनेंगे 2 पोर्टल
हरियाणा कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने कहा है कि पोर्टल अभी तक नहीं बन पाया है। दो पोर्टल बनने वाले है। पहले पोर्टल में ग्रुप सी के डाक्यूमेंट्स अपलोड किए जाएंगे, जबकि दूसरे पोर्टल में ग्रुप डी के लिए आवेदन फॉर्म बनाएं जाएंगे। पोर्टल बनने के 15-20 दिनों बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी। मार्च में ग्रुप डी की परीक्षा होने वाली है। जिसके लिए करीब 10.50 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
ग्रुप सी की 42 हजार भर्ती की लिस्ट तैयार
HSSC द्वारा Group C के 42 हजार पदों पर भर्ती के लिए लिस्ट तैयार की जाएगी। इसी के संदर्भ में सभी विभाग से रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा गया है। पोर्टल पर जानकारी अपलोड होने के बाद मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और फिर उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test) के लिए बुलाया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS