HTET Answer Key 2019 Level 2: एचटीईटी लेवल 2 आंसर की भी हुई जारी, ये रहे सभी विषयों के डायरेक्ट लिंक

HTET Answer Key 2019 Level 2: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, BSEH ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2019) लेवल 2 की आंसर की भी जारी कर दी है। बीएसईएच ने आज सुबह लेवल 1 और 3 की एचटीईटी आंसर की 2019 जारी की थी, अब बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh पर एचटीईटी आंसर की 2019 लेवल 2 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एचटीईटी लेवल 2 परीक्षा 2019 में शामिल हुए थे वे अब बीएसईएच की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एचटीईटी लेवल 2 परीक्षा 17 नवंबर को दूसरी शिफ्ट में आयोजित हुई थी। बोर्ड ने हिंदी, अंग्रजी, पंजाबी, संस्कृत, उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला, संगीत और सभी विषयों की आंसर की अलग-अलग जारी की है।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक आंसर की को चुनौती देने के इच्छुक उम्मीदवार 21 नवंबर, 2019 और 25 नवंबर, 2019 के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपत्तियां उठाने की सुविधा bseh.org.in पर 5 बजे तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवार को प्रत्येक आपत्ति का 200 रुपए देना होगा।
HTET Answer Key 2019 Level 2 Direct link
एचटीईटी 2019 लेवल 2 आंसर की विषय वार
विषय कोड | विषय नाम | डाउनलोड लिंक |
4201 | हिंद | |
4202 | अंग्रेजी | |
4203 | पंजाबी | |
4204 | संस्कृत | |
4205 | उर्दू | |
4206 | गृह विज्ञान | |
4207 | शारीरिक शिक्षा | |
4208 | कला | |
4209 | संगीत | |
4210 | गणित | |
4211 | विज्ञान | |
4212 | सामाजिक विज्ञान |
यदि आपत्ति सही पाई गई, तो प्रश्न के लिए शुल्क वापस कर दिया जाएगा। हालांकि, यदि आपत्तियां सहीं नहीं पाई जाती है तो फीस का कोई भी रिफंड नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वे इस तरह उठाई गई आपत्तियों का अपेक्षित प्रमाण संलग्न करें। दस्तावेजी साक्ष्य और 25 नवंबर, 2019 के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS