IBPS RRB Mains Admit Card 2021: आईबीपीएस आरआरबी मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

IBPS RRB Mains Admit Card 2021: आईबीपीएस आरआरबी मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड
X
IBPS RRB Mains Admit Card 2021: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आईबीपीएस आरआरबी मेन्स एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिए हैं।

IBPS RRB Mains Admit Card 2021: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आईबीपीएस आरआरबी मेन्स एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक साइट पर 9 सितंबर से 25 सितंबर 2021 तक उपलब्ध होगा।

जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली है, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। मुख्य परीक्षा 25 सितंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

आईबीपीएस आरआरबी मेन्स एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

आईबीपीएस आरआरबी मेन्स एडमिट कार्ड 2021: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध आईबीपीएस आरआरबी मेन्स एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. रिजस्ट्रेशन और पासवर्ड विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 4.आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ऑनलाइन परीक्षा में तर्क, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा या हिंदी भाषा और मात्रात्मक योग्यता से वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय परीक्षण शामिल होंगे। कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम अंक 200 होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की है।

Tags

Next Story